हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी ने किया विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

Sep 3, 2025 - 18:41
Sep 3, 2025 - 18:42
 0  135
हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी ने किया विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

हरदोई (आरएनआई) मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती सान्या छाबड़ा ने आज हरियावां ब्लॉक के थमरावा में उद्यान विभाग द्वारा 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण किया। यह नर्सरी अब कल्याण महिला स्वयं सहायता समूह संचालित करेगा, जहाँ किसानों को कम कीमत पर उन्नत किस्म की पौध उपलब्ध कराई जाएगी। सीडीओ ने उद्यान विभाग को नर्सरी के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय, थमरावा का आकस्मिक निरीक्षण किया। आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में लापरवाही और कॉमन सर्विस सेंटर संचालित न होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी व पंचायत सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सचिवालय की दीवारों पर उखड़ रही टाइलों को भी तुरंत ठीक कराने को कहा।

अंत में, सीडीओ ने टड़ियावां ब्लॉक के मुरलीगंज प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर, शौचालयों, मध्यान्ह भोजन और शिक्षण कार्य की जांच की। दिव्यांग शौचालय में हैंडल न होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए तथा बच्चों के लिए बैडमिंटन व कबड्डी कोर्ट बनाए जाने को कहा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इन निरीक्षणों का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुँचाना और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)