सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त सभी अपीलों एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: आयुक्त
हरदोई (आरएनआई) राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश पद्म नारायण द्विवेदी ने आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में राजस्व, गृह, ग्राम विकास, समाज कल्याण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लंबित अपीलों एवं शिकायतों की समीक्षा की गई।
राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त सभी अपीलों एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायत निस्तारण से संबंधित सूचना संबंधित आवेदनकर्ताओं को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

