तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, भाई-बहन और मौसी की दर्दनाक मौत; चालक फरार

Saturday, February 7, 2026 - 12:16
0
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, भाई-बहन और मौसी की दर्दनाक मौत; चालक फरार

हरदोई (आरएनआई)। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन और उनकी मौसी की मौत हो गई। यह हादसा सुरसा थाना क्षेत्र में ढोलिया तिराहा के पास फारमपुरवा के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

फतियापुर निवासी आदर्श अवस्थी (20), उनकी बड़ी बहन मधू अवस्थी (23) और मौसी कामिनी पांडेय (42) बाइक से हरदोई जा रहे थे। तीनों एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

आदर्श अवस्थी नोएडा में एक मोबाइल कंपनी में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थे और अपने ताऊ के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए हाल ही में गांव लौटे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फरार डंपर चालक की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाह ड्राइविंग से हो रही सड़क दुर्घटनाओं की गंभीरता को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User