अब एटा जिले में शीतकालीन शांति महोत्सव की बहेंगी वयार, विधायक पुत्र सूरज सिंह राठौर ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

विश्व शांति दूत डॉक्टर प्रेम रावत जी के संदेशों का होगा प्रसारण

Saturday, February 7, 2026 - 18:35
Updated: 6 months ago
0
अब एटा जिले में शीतकालीन शांति महोत्सव की बहेंगी वयार, विधायक पुत्र सूरज सिंह राठौर ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

एटा (आरएनआई) तहसील अलीगंज कोट रोड पर ग्राम झकरई में शीतकालीन शांति महोत्सव के द्वारा शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक डॉक्टर प्रेम रावत जी के शांति संदेश का आयोजन किया गया है।

 न्यू वेंचर टीम के द्वारा premrawat.com और टाइम लेस टुडे के बैनर तले आयोजित इस शांति महोत्सव कार्यक्रम का आज फीता काटकर सूरज सिंह राठौर ने शुभारंभ किया

  

 शांति महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर बाल एलईडी के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय वक्ता एवं शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक डॉ. श्री प्रेम रावत जी ने कहा श्वास की ताकत से अपने जीवन में शांति लाएं।

डॉ प्रेम रावत जी ने कहा यह जीवन की शुरुआत और अंत की पहचान है। यह एक ऐसी चीज है जो सभी मनुष्यों के पास है

 और फिर भी यह अनुभव के उन विषयों में से एक है जिसे मनुष्य सबसे अधिक अनदेखा करता रहा है। हम उन चीजों को प्रायः महत्व नहीं देते जो सचमुच में हमारे जीवन में वास्तविकता की बुनियाद है

हम जो भी श्वास लेते हैं वह मृत्यु पर हमारी विजय, दुनिया में हमारी उपस्थिति, और जीवन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का संकेत देती है।

अंतर्राष्ट्रीय शाति राजदूत और न्यू यॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलिंग लेखक प्रेम रावत कहते हैं कि एक पल ठहरों और अपनी श्वांस के आनन्द में डूब जाओ, उस चमत्कार के लिए जागरूक हो जो हर एक मनुष्य के जीवन में घटित हो रहा है। जब हम ऐसा करेंगे, तभी हम अपने अंदर और अपने बाहरी जीवन में शांति की संभावना का अनुभव कर सकते हैं।

श्री प्रेम रावत जी के के विचारों पर आधारित वीडियो कार्यक्रम डे–नाइट स्क्रीन के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इस शांति संदेश कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर विचारों को सुन व देख रहे हैं 

कार्यक्रम में डॉ. प्रेम रावत जी के संदेशों के माध्यम से बताया गया 

कि यह स्वांस क्या है?यह कौन सी शक्ति है जिसके बिना कोई भी मानवीय कार्य नहीं हो सकता? यही वह बीज है जिसे तुम्हें जानना चाहिए और मैं चाहूगा कि तुम उसे जानो। 

डाँक्टर को बस इतना ही कहना है, "आपकी जिन्दगी के केवल दो महीने बचे हैं डॉक्टर के इतना कहते ही आपके ज्ञान-चक्षु खुल जाते हैं, "हे भगवान!".

समझिए कि अभी भी कोई ऐसी चीज है जिसने आपको जिंदा रखा है। आपको उसका नाम जानने की जरूरत नहीं है। कोई ऐसी चीज़ है जिसने आपको जिंदा रखा है और वो आपके ऊपर उपकार कर रही है। वो आपको एक उपहार दे रही है।

जब जाने का समय आएगा, तब आपको श्वास की कीमत पता चलेगी। आप समझ जाएंगे। लेकिन आप उस समझ से कुछ नहीं कर पाएंगे। और मैं चाहता हूँ वि आप अब श्वास की कीमत समझ लें ताकि जब तक आप जीवित हैं, उस समझ का आनन्द ले सकें।

15 फरवरी तक शांति महोत्सव की रहेगी धूम

कार्यक्रम 6 फरबरी से 15 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा। इच्छुक लोग यह शांति संदेश अपने घर पर भी प्रेम रावत ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, टाइमलेस टुडे एवं प्रेमरावत डॉट कॉम के माध्यम से देख व सुन सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User