सीडीओ ने किया टड़ियावां ब्लॉक का आकस्मिक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोका
हरदोई (आरएनआई) मुख्य विकास अधिकारी हरदोई श्रीमती सानिया छाबड़ा ने आज शाम 4:30 बजे टड़ियावां विकासखंड कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी इंद्रसेन मौजूद रहे।
उपस्थिति पंजिका जांच में तकनीकी सहायक प्रशांत कुमार व संदीप अवस्थी तथा बीएमएम अमित मिश्रा अनुपस्थित पाए गए, जिनका आज का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।
सीडीओ ने प्रशासनिक भवन के विभिन्न कक्षों, एनआरएलएम कार्यालय, प्रेरणा कैंटीन व सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया। आयुष्मान कार्ड कार्य में लापरवाही पर चार पंचायत सहायकों के खिलाफ सेवा समाप्ति नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, एनआरएलएम में फीडिंग की खराब प्रगति पर एडीओ आईएसवी नितिन कुमार और बीएमएम राजेश कुमार को नोटिस देने के आदेश हुए।
सभागार की फॉल सीलिंग खराब मिलने पर खंड विकास अधिकारी को 15 दिन में मरम्मत कर अनुपालन रिपोर्ट देने का निर्देश मिला। बाद में सीडीओ ने ब्लॉक परिषद स्थित गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं की पेयजल व भूसा व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी का कार्यालय बंद मिला, जिस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने और संबंधित स्टाफ का वेतन रोकने के आदेश दिए गए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



