संसद में रक्षा मंत्री का बड़ा बयान: ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर, PAK सेना और ISI से मिला समर्थन
नई दिल्ली (आरएनआई) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हो रही बहस के दौरान उसकी सफलता की बात पर जोर दिया। बहस की शुरुआत में रक्षा मंत्री ने कहा कि सबसे पहले मैं इस सदन के माध्यम से देश के उन वीर सपूतों को उन बहादुर सैनिकों को नमन करता हूं, जो इस राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन सैनिकों की स्मृति को भी नमन करता हूं, जिन्होंने भारत की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने के लिए अपना बलिदान दिया।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने छह से सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मनों को सबक सिखाया। इसको लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम से एक ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया। वह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह भारत की संप्रभुता, उसकी अस्मिता, देश के नागरिकों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का एक असरदार और निर्णायक था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने एक साथ नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े 100 से अधिक आतंकवादी, उनके ट्रेनर, हैंडलर और सहयोगी मारे गए। रक्षा मंत्री ने बताया कि ये पूरा ऑपरेशन सिर्फ 22 मिनट में संपन्न हुआ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



