शॉर्ट सर्किट से लगी जनरल स्टोर्स की दुकान में आग, लाखो का सामान जोकर खाक

May 8, 2026 - 22:09
May 8, 2026 - 22:16
 0  54
शॉर्ट सर्किट से लगी जनरल स्टोर्स की दुकान में आग, लाखो का सामान जोकर खाक

गुना (आरएनआई) शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित कुंदननिवास धर्मशाला के सामने शुक्रवार तड़के एक जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान लपटों से घिर गई और लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

तलैया मोहल्ला कैंट निवासी देवेन्द्र प्रजापति ने बताया कि उनकी दुकान “श्री राधा रानी जनरल स्टोर” के नाम से संचालित होती है। घर में शादी होने के कारण पिछले 2 दिनों से दुकान बंद थी। शुक्रवार तड़के करीब 4:30 से 5 बजे के बीच संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। इसी दौरान मकान मालिक का फोन आने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। जब वे मौके पर पहुंचे और किसी तरह दुकान का शटर खोला गया तो आग की तेज लपटें ऊपर तक उठने लगीं। आग की चपेट में मकान की दूसरी मंजिल की खिड़कियां भी आ गईं।

सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदार के अनुसार आग से करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकान हाल ही में शुरू की गई थी और उसमें रखा अधिकांश सामान नया था। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0