ग्वालियर जिला न्यायालय में जमानत के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, पेशेवर जमानतदार पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश
ग्वालियर जिला न्यायालय में जमानत प्रक्रिया के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक आरोपी की जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे व्यक्ति की फोटो और दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर न्यायाधीश को संदेह हुआ। इसके बाद जब ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच कराई गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
जानकारी के अनुसार, मुंगावली निवासी एक व्यक्ति आरोपी की जमानत देने के लिए अदालत पहुंचा था। दस्तावेजों की जांच के दौरान न्यायालय को कई विसंगतियां दिखाई दीं। संदेह गहराने पर अदालत ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वह आरोपी को जानता तक नहीं है और किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर जमानतदार बनने आया था।
मामले को गंभीर मानते हुए अदालत ने इसे जमानत प्रक्रिया के दुरुपयोग और न्यायिक व्यवस्था के साथ धोखाधड़ी का मामला माना है। न्यायालय ने पेशेवर जमानतदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देते हुए विश्वविद्यालय थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
इस घटनाक्रम के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि अदालत अब ऐसे मामलों में दस्तावेजों और जमानतदारों की जांच और अधिक सख्ती से करेगी, ताकि न्यायिक प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल रोका जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



