“रक्तदान जीवनदान”: जेपी यूनिवर्सिटी राघोगढ़ में रक्तदान शिविर जारी, 20 यूनिट रक्त संग्रहित
Jaypee University of Engineering and Technology के मेडिकल सेंटर में 7 मई को आयोजित रक्तदान शिविर में अब तक 20 यूनिट रक्तदान सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। यह शिविर 8 मई 2026 को भी जारी रहेगा।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गुना के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर के दौरान यूथ रेड क्रॉस यूनिट का गठन भी किया गया। शिविर का आयोजन डॉक्टर साक्षी सिकरवार एवं डॉक्टर सी. पी. लांगया के सुपरविजन में किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में Colonel Rajeev Kumar का विशेष मार्गदर्शन रहा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



