गुना नानाखेड़ी शासकीय गेहूँ तौल कांटे पर किसानों से लूट

Friday, May 8, 2026 - 14:16
Updated: 3 months ago
0
गुना नानाखेड़ी शासकीय गेहूँ तौल कांटे पर किसानों से लूट

गुना (आरएनआई) नानाखेड़ी शासकीय गेहूं तौल कांटे पर किसानों गेहूं तौल के बदले पांच पांच हजार रूपये मांगे जा रहे हैं, किसान रामा बंजारा के द्वारा बताया गया की वह चार दिन से गेहूं लेकर खडा है उसके गेहूं नहीं तौले गए आज आधे गेहूं तौलने के बाद उससे मना कर दिया गेहूं खराब हैं अब गेहूं नहीं तौलेंगे पांच हजार रूपये दोगे तो गेहूं तौल जायेंगे, किसान के द्वारा बताया गया हैं यह पर दलाल सक्रिय हैं जो किसानों से पैसे लूट रहे हैं, किसानों से मारपीट धक्का मुक्की तक कर रहे हैं, एक गुना mpeb का कर्मचारी भी मिला उसका भतीजा तौल कांटे पर काम करता है mpeb कर्मचारी किसानों से बहस करते भी दिखा mpeb कर्मचारी के द्वारा किसानों से कहा गया की कलेक्टर के पास चले जाओ मेरा नाम बता देना देखता कौन क्या करता है, तौल कांटे से जिला कलेक्टर महोदय को फ़ोन किसानों की समस्या से अवगत करवाया वीडियो भी डाली, अब देखना होगा कार्यवाही होती है या नहीं!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User