स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ताबड़-तोड़ छापा डालकर अवैध रूप से संचालित कई क्लीनिकों व पैथोलॉजी सेंटर को किया सील, मचा हड़कंप

May 8, 2026 - 21:04
May 8, 2026 - 21:13
 0  297
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ताबड़-तोड़ छापा डालकर अवैध रूप से संचालित कई क्लीनिकों व पैथोलॉजी सेंटर को किया सील, मचा हड़कंप

कछौना(हरदोई) (आरएनआई) गर्मी मौसम के मद्देनजर बुखार, डायरिया, दस्त, उल्टी बीमारी तेजी से फैल रही है। बड़ी आबादी, अशिक्षा व प्रशिक्षित डॉक्टरों की कमी के चलते आमजनमानस झोलाछाप डॉक्टर की शरण में जाने को विवश हैं जिसका फायदा ये झोलाछाप डॉक्टर उठाते हैं। गलत इलाज कर मरीज को और बीमार कर रहे हैं जिससे झोलाछाप डॉक्टर, क्लीनिक, पैथोलॉजी धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की मौन स्वीकृति मिलती है जिसके कारण कई बार मरीजों के साथ अनहोनी घटनाएं घटती हैं।

बढ़ती घटनाओं के चलते शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ मनोज सिंह ने अपनी टीम के साथ कई क्लीनिक, पैथोलॉजी पर छापा डालकर उन्हें सीज कर विधिक कार्रवाई की है। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज सिंह ने कमर कस ली है। टीम ने गाजू रोड पर स्थित मकरंद मेडिकल स्टोर पर गलत तरीके से मरीज का इलाज करते पाया। कोई योग डॉक्टर उपस्थित नहीं था, मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था, जिस पर मेडिकल स्टोर को सील कर कार्रवाई की गई। इसके बाद पैथोलॉजी संचालक अभिराज के द्वारा आवश्यक कागज न दिखाने पर पैथोलॉजी को सील की कार्रवाई की गई। उसके उपरांत डॉक्टर चंद्रा क्लीनिक के संचालक द्वारा मेडिकल काउंसिल का पंजीकरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्गत पंजीकरण एवं क्लीनिक में पंजीकृत चिकित्सा उपस्थित न पाए जाने पर सील की कार्रवाई की गई। प्रदीप सोनी क्लीनिक पर अनियमितताओं के चलते सील की कार्रवाई की गई। नारायण हॉस्पिटल में संचालक डॉक्टर देवेंद्र मोहन द्वारा कोई चिकित्सक का मेडिकल काउंसिल का पंजीकरण, बायो वेस्ट मैनेजमेंट प्रमाण पत्र, चिकित्सालय में योग्य डॉक्टरों की कमी पर सील की कार्रवाई की गई। हसमत अली के क्लीनिक को सील कर विधिक कार्रवाई की गई। गाजू रोड स्थित बालाजी पाली क्लीनिक के संचालक द्वारा बिना पंजीकरण व योग्य डॉक्टरों की उपलब्धता न होने पर मरीजों का इलाज करते हुए पाया गया, इस क्लीनिक को भी सील कर कार्रवाई अमल में लाई गई।

डॉ मनोज सिंह नोडल अधिकारी की टीम द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई से अन्य झोलाछाप डॉक्टर, क्लीनिक, पैथोलॉजी संचालक शटर बंद कर भाग गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कछौना कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में सैकड़ो की संख्या में पंजीकृत नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर, अस्पताल स्वास्थ्य मानकों को ताक पर रखकर स्वास्थ्य सेवाएं देकर आम जनमानस के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां तक कि गंभीर बीमारी के साथ ऑपरेशन तक करते हैं। मरीज के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर जीवन भर के लिए उन्हें अपंग कर देते हैं जिससे लाइलाज बीमारी तेजी से फैल रही है। जिससे आमजन आर्थिक व शारीरिक रूप से लूटा जाता है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले पस्त हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)