सीडीओ का ग्राम चौपाल और योजनाओं का निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

May 8, 2026 - 21:10
May 8, 2026 - 21:11
 0  270
सीडीओ का ग्राम चौपाल और योजनाओं का निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

हरदोई (आरएनआई) आज शासन के निर्देशों के क्रम में विकासखंड सुरसा के ग्राम लालपालपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभाग किया। चौपाल के दौरान ग्रामीण जन की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं को सूचीबद्ध कर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से फीडबैक प्राप्त किया गया। जननी सुरक्षा एवं बाल स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने हेतु गोद भराई एवं नामकरण संस्कार कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्र-छात्राओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड सुरसा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपालपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, कक्षाओं के रखरखाव एवं परिसर की साफ-सफाई का गहन परीक्षण किया गया। विद्यालय में स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं बच्चों की सुविधा से किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए गए। 

 विकासखंड अहिरोरी स्थित अस्थायी गौआश्रय स्थल नयागांव मुबारकपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोवंशों को उपलब्ध कराए जा रहे हरे चारे, भूसे एवं पेयजल व्यवस्था का परीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं को संतोषजनक बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। गर्मी एवं लू के दृष्टिगत गोवंशों के संरक्षण हेतु शेड, छायादार व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी अहिरोरी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रदान किए गए, जिससे गोवंशों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित पोषाहार उत्पादन इकाई, अहिरोरी का आकस्मिक निरीक्षण कर इकाई की आधारभूत संरचना, उपलब्ध संसाधनों एवं संचालन व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कच्चे माल की आपूर्ति बाधित होने के कारण उत्पादन कार्य बंद पाया गया। इस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कच्चे माल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उत्पादन कार्य तत्काल पुनः प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए, ताकि पोषाहार आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

 निरीक्षण के समय कमलेश कुमार जिला विकास अधिकारी, कविता अवस्थी खंड विकास अधिकारी सुरसा एवं चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग ग्राम विकास विभाग विद्युत विभाग लोक निर्माण विभाग पूर्ति विभाग आज के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी ग्रामीण चौपाल में उपस्थित रहे । 

-----------------------------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)