शिकायत निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं: एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी

90 अधिकारियों को भेजा जाएगा कारण बताओ नोटिस, असंतुष्ट फीडबैक पर सख्ती के संकेत। 

Jul 30, 2025 - 21:12
Jul 30, 2025 - 21:13
 0  54
शिकायत निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं: एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी

हरदोई (आरएनआई) आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है। बुधवार को विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी की अध्यक्षता में शिकायत निस्तारण की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए एडीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत संबंधित विभाग से न जुड़ी हो तो उसे तत्काल वापस किया जाए और जांच के दौरान शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही प्राथमिकता होनी चाहिए। एडीएम ने बताया कि 60% से अधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त करने वाले 90 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों का लगातार फीडबैक खराब रहेगा, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है। एडीएम ने पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण पर बल देते हुए कहा कि शासन की मंशा जनहित में कार्य करने की है और इसमें लापरवाही कतई स्वीकार नहीं होगी। कार्यशाला में जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)