विमान हादसे में कांग्रेस ने शोकसभा कर मृतकों को दी श्रद्धांजलि
फतेहपुर (आरएनआई) कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिला एवं शहर कांग्रेस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों की आत्मा शांति हेतु एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में दुख व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि ऐसी आकस्मिक घटनाएं दिल को आहत कर देती हैं एवं बहुत दिनों तक हृदय पटल पर छाई रहती हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज पूरा भारत गमगीन है। ऐसी दुख की घड़ी में पूरा देश मृतकों के परिवारो के साथ खड़ा है। परमेश्वर उन्हें इस दुख को सहने की हिम्मत प्रदान करे। साथ ही सरकार को चाहिए कि इस अप्रिय घटना के कारण की जांच कराई जाए ताकि उस रहस्य से पर्दा हट सके जो इसका कारक है। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह समझ से परे प्रतीत होता है कि विमान रनवे से छह सौ फिट उठकर पलक झपकते ही नीचे आ गया। निश्चित ही यह जिम्मेदार लोगों की लापरवाही का परिणाम है, जो कई घरों का चिराग बुझ गया। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि इसकी जांच कराकर दोषी लोगों को कठोर सजा दी जाए जिससे आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। शोक सभा में वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, हिदायत उल्ला खां, देवी प्रकाश दुबे, कलीम उल्ला सिद्दीकी, मुजीब अहमद, नजमी कमर, अजय बच्चा, कौशल किशोर, फैसल अब्बास, अमित श्रीवास्तव, शब्बीर अहमद, अनुराग नारायण मिश्र, पंडित रामनरेश महराज, राजेंद्र लोधी, रेखा पासवान, शकीला बानो, सहाब अली, मो. सलीम, बलराम सिंह लोधी, नौशाद अहमद, असलम, हम्माद हुसैन उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



