विद्युत उपकेंद्र कछौना में विद्युत मेगा कैंप का आयोजन
कछौना, हरदोई (आरएनआई) विद्युत उपकेंद्र कछौना पर विद्युत उपकेंद्र कछौना, बघौली, बनियन खेड़ा संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत बिल संबंधी बकाया बिल, एकमुश्त समाधान, नया संयोजन, भारवृद्धि, मीटर खराबी, एकमुश्त समाधान योजना आदि समस्याओं का निराकरण हेतु शुक्रवार को विद्युत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिभाग किया। जिसमें उपभोक्ताओं ने बताया ग्रामीण क्षेत्र में मीटर रीडर नियमित रूप से नहीं जाते हैं। मीटर रीडिंग घर बैठे मनमानी डाल देते हैं। जिससे उपभोक्ताओं को काफी समस्या होती है। वहीं सरकार का राजस्व प्रभावित होता है। ग्राम प्रधान अनूप कुमार ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया। ग्राम सभा समसपुर को जाने वाली विद्युत लाइन काफी जर्जर है। तार नीचे लटक रहे हैं। जिसके कारण आए दिन तार टूटने से किसानों की फसल व पशुहानि होती है। सरकार बजट का रोना रोती है। तार टूटने के कारण कई दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। कछौना मेगा कैंप में जन सरोकार मंच के संयोजक परमेश्वर दयाल, दीपू सिंह ने संबंधित अधिकारी को ज्ञापन दिया कि ग्राम मरेउरा को जाने वाली विद्युत लाइन कई दशक पुरानी जर्जर है। इससे कई ग्रामों तकिया, मोहाई, भीरीघाट, देवनपुर, त्यौरी, मतुआ, बनियन खेड़ा, मरेउरा को आपूर्ति सप्लाई होती है। लाइन जर्जर होने के कारण उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने के साथ अनहोनी घटना फसल व पशुहानि भी होती है। कई बार पशुहानि हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों के पास रटा रटाया उत्तर बजट स्वीकृत होते ही कार्य कराया जाएगा। सरकारी सिस्टम का खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ता है। वहीं उपभोक्ताओं ने बताया नया कनेक्शन लेने हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया के बावजूद विभागीय कर्मी बिना सुविधा शुल्क के कनेक्शन नहीं करते हैं। जिससे उपभोक्ताओं को दर-दर भटकना पड़ता है। कई स्थानों सार्वजनिक व विद्यालयों के पास ट्रांसफार्मर खुले में लगे हैं। सुरक्षा जाली न होने के कारण हादसा होने की प्रबल संभावना रहती है। कई आबादी क्षेत्र ग्राम बालामऊ में रेलवे लाइन के पूरब दिशा में, ग्राम सभा महरी के सेमरा खुर्द के मजरा जालिमपुर, ग्राम सभा कछौना देहात का मोहल्ला कीरतपुर का वार्ड राधा नगर अभी तक विद्युतीकरण से वंचित है। इस विद्युत मेगा कैंप में कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में उपभोक्ताओं में विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण कराया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता संडीला, उपखंड अधिकारी पुनीत दुबे व अवर अभियंता राजकुमार, गोविंद, रामकृपाल, सुनील वर्मा सहित विद्युत कर्मी अलग-अलग समस्याओं का स्टाल लगाकर निराकरण कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने इस मेगा कैंप का लाभ उठाया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

