वन विभाग की टीम ने कुएं से अजगर का रेस्क्यू कर सकुशल जंगल में छोड़ा
कछौना, हरदोई (आरएनआई) ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर रविवार को वन रेंज कछौना की टीम ग्राम लोन्हारा पहुँच कर एक कुएँ में लगभग 7 फ़ुट लम्बा अजगर पड़ा हुआ था। अजगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त थी तथा काफ़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। वन विभाग की टीम ने सर्प मित्र कुलदीप कुमार के सहयोग से कुएँ में घुसकर अजगर का रेस्क्यू किया तथा उसे रेंज परिसर लाकर आज सुबह जंगल में छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी विनय सिंह जादौन के निर्देशन में चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन दरोगा सचिन कुमार , अशोक कुमार तथा सर्पमित्र कुलदीप कुमार आदि शामिल रहे ।
जानकारी के लिए बता दें कि अजगर एक विषहीन सर्प है जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची एक के अंतर्गत आता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

