राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर आरोन नगर में बाल पथ संचलन सम्पन्न

Nov 10, 2025 - 15:11
Nov 10, 2025 - 15:12
 0  459
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर आरोन नगर में बाल पथ संचलन सम्पन्न

गुना (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष उत्सव के अंतर्गत गुना जिले के आरोन नगर में संघ द्वारा शालेय विद्यार्थियों द्वारा भव्य बाल पथा संचलन का आयोजन किया गया। यह संचलन सनातन धर्म मंडल ट्रस्ट परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य बाजारों से होते हुए पुनः सनातन धर्म मंडल ट्रस्ट पर आकर सम्पन्न हुआ।

संचालन में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में जिला महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख अंकित मिश्रा उपस्थित रहे। मंच पर नगर सह-खंड संघचालक राकेश रघुवंशी , नगर कार्यवाह नीरज शर्मा उपस्थित थे।

मुख्य वक्ता अंकित मिश्रा  ने अपने उद्बोधन में बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना परम पूज्य डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी ने वर्ष 1925 में की थी, जिसका मूल उद्देश्य समाज की उन्नति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जगाना था। उन्होंने संघ के पाँच प्रमुख परिवर्तनों — सभा बोध, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज संगठन — पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि —"संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक समाज में समरसता, राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना लेकर चलता है। जब विद्यार्थी स्वयं अनुशासन और संस्कार से जुड़े रहते हैं, तब राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित होता है।”

संचलन के दौरान नगरवासियों में अत्यंत उत्साह देखने को मिला। समाज के विभिन्न वर्गों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, रंगोली एवं जयघोष के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर के सभी समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0