रक्षा बंधन पर नशामुक्ति का संकल्प: छात्राओं ने भाईयों से मांगा नशे से दूर रहने का वचन
मुंगावली (आरएनआई) पी एम कन्या शाला विद्यालय में छात्राओं को दी समझाइस, इस रक्षा बंधन पर्व पर अपने भाईयों से रक्षा के बचन में मांगे नशे से दूरी बनाए रखें, साथ में बाहन चलाते हेलमेट भी लगाए, पुलिस विभाग द्वारा नशे से दूरी हैं बहुत ज़रूरी कार्यक्रम, छात्राओं ने रंगोली बनाई जिसमें नशे से होने वाले दुष्परिणामों को दर्शाया, पुलिस विभाग और अपनी शिक्षिकाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों को चित्रित कर समझाया, रघुकुलम एनजीओ के सदस्य भी थे शामिल
मंगलवार को पी एम कन्या शाला विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहे नशे से दूरी हैं बहुत ज़रूरी कार्यक्रम चलाया गया जिसमें सर्वप्रथम छात्राओं को शिक्षक धर्मेंद्र जेन के द्वारा बालिकाओं को बताया कि अपनी आसपास रिश्तेदार या अपने घरों में जो भी नशा करता हो उनके लिए नशे से दूरी बनाए जाने की बात कहे तो बही श्रावण मास में रक्षा बंधन का त्यौहार आ रहा है जिसमें आप सभी अपने अपने भाईयों से नशे से दूरी बनाए रखने का बचन रक्षा बंधन पर्व पर राखी बांधने में ले सकती है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



