मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वारिस खान को दिया एक लाख रुपए का पुरस्कार, शिवपुरी के सात लोगों की जान बचाने पर सराहा

Nov 15, 2024 - 00:15
Nov 15, 2024 - 00:16
 0  1.6k
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वारिस खान को दिया एक लाख रुपए का पुरस्कार, शिवपुरी के सात लोगों की जान बचाने पर सराहा

भोपाल (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी प्लंबर वारिस खान को एबी रोड हाई-वे पर कार पलटने की घटना में शिवपुरी के परिवार के सात लोगों की जान बचाने पर एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से श्री वारिस से बात की और उसकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने कहा कि आप मध्यप्रदेश के गौरव हैं।

श्री वारिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह बाइक से बीनागंज जा रहे थे, तभी सामने आ रही कार दुर्घटनावश खंती में गिर गई। मैंने बिना देरी किये अपने हाथों से कार के कांच तोड़े और एक-एक कर के सभी यात्रियों को बाहर निकाला।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री वारिस के इस साहसी कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री वारिस आपने बहुत अच्छा कार्य किया है। मुसीबत के समय में एक दूसरे की सहायता करना ही सच्ची मानवता है। आपके इस कार्य से सभी लोगों को प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कलेक्टर्स को 15 अगस्त के अवसर पर लोगों की मदद करने वाले साहसी लोगों को सम्मानित करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0