मुंबई में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, हाई अलर्ट पर प्रशासन
मुंबई (आरएनआई) मुंबई के अधिकारियों ने कहा है कि लोगों को सावधानी से गाड़ी चलाने की एडवाइजरी भी जारी की गई है। संबंधित विभागों के अधिकारियों के मुताबिक अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क हैं। आपात स्थिति में मुंबईवासियों को सहायता के लिए 100/112/103 नंबर डायल करने को कहा गया है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में 25 से 28 जुलाई तक भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब डिप्रेशन में बदल चुका है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं और मूसलधार बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक, 25 जुलाई को मयूरभंज और क्योंझर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश (21 सेंटीमीटर से अधिक) हो सकती है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 10 अन्य जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और राहत कार्यों के लिए तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। समुद्री तूफान की आशंका के चलते मछुआरों को 28 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



