मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी
हरदोई (आरएनआई) मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट 2012, बाल संरक्षण अधिनियम 2005 सहित विभिन्न महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181/1090, पुलिस कंट्रोल रूम 112 तथा एम्बुलेंस हेल्पलाइन 108 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद की बालिकाओं को सशक्त बनाना एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर विद्यालयों में शिक्षकों के माध्यम से जानकारी साझा की गई तथा बालिकाओं को विभिन्न जागरूकता वीडियो दिखाए गए। कार्यक्रम में बालिकाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
इस अभियान के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खसरौल, राजकीय हाई स्कूल जयराजपुर, राजकीय हाई स्कूल भीठा महासिंह, राजकीय हाई स्कूल भैंसरी, राजकीय हाई स्कूल टिकारी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पाली, राजकीय हाई स्कूल अंधर्रा, राजकीय हाई स्कूल लोधी, राजकीय हाई स्कूल सुमई, राजकीय हाई स्कूल रहीमपुर, पंत इंटर कॉलेज पाली, बाबा कन्हैयालाल सहारा पब्लिक इंटर कॉलेज हरदोई, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज हरदोई, गंगा देवी इंटर कॉलेज हरदोई, विश्व बंधु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सांडी, वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हरदोई एवं अटल बिहारी इंटर कॉलेज जैसे विद्यालयों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम ने बालिकाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा जागरूकता की नई अलख जगाई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



