मथुरा: जय वंश हेल्थ केयर में 23 अगस्त को नि:शुल्क परामर्श कैंप, कई जांचें होंगी मुफ्त
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
मथुरा (आरएनआई) भूतेश्वर रोड़ (लाल चश्मा घर के सामने) स्थित जय वंश हैल्थ केयर में स्व. कुंवर जयवीर सिंह सिकरवार (बाबूजी) की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक नि:शुल्क परामर्श कैंप आयोजित किया जाएगा। जिसमें बी.पी., शुगर, ई.सी.जी. (दिल को जांच), बी.एम.डी. (हड्डियों में कैल्शियम की जांच), स्पायरोमेट्री (स्वांस एवं अस्थमा की जांच) न्यूरोपैथी (नसों में कमजोरी की जांच) आदि नि:शुल्क की जाएगी।
प्रमुख समाजसेवी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि नि:शुल्क परामर्श कैंप में वरिष्ठ रिटायर्ड आर्मी फिजिशियन डॉक्टर (मेजर) अजीत सिंह सिकरवार सभी रोगियों को नि:शुल्क परामर्श देंगे।
ज्ञात हो कि डॉक्टर (मेजर) अजीत सिंह सिकरवार डायबिटीज, बी.पी., थायराइड. हृदय रोग, फेफड़े, टी.वी. एवं पेट रोग आदि के विशेषज्ञ हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



