ब्लॉक भरखनी में संपन्न हुई स्वस्थ राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र थीम के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं
हरदोई (आरएनआई) माय भारत के तत्वावधान में स्वस्थ राष्ट्र , समृद्ध राष्ट्र थीम के अंतर्गत ब्लॉक क्लस्टर स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन भरखनी के सुल्तानपुर खेल मैदान में किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी' रहे । जिला मंत्री ,भाजपा बगीश सिंह एवं सच्चिदानंद मिश्रा , खंड कार्यवाह उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने खेलकूद के महत्व और थीम पर प्रकाश डाला । युवाओं के लिए वॉलीबॉल , लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ तथा युवतियों के लिए कबड्डी , बैडमिंटन और 100 मीटर का आयोजन हुआ । वॉलीबॉल में लखनौर की टीम विजेता और भरखनी की टीम उपविजेता रही ।
कबड्डी में सुल्तानपुर की टीम विजेता और गोटिया की टीम उपविजेता रही ।
लंबी कूद में गोपी मिश्रा प्रथम , उदित द्वितीय , तस्लीम तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर महिला वर्ग में विभा , काजल , खुशबू क्रमशः विजेता रहे। बैडमिंटन में तान्या त्रिवेदी , और सुकृति ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया । सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं जिला युवा अधिकारी द्वारा मोमेंटो , मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। सभी विजेताओं को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन और संयोजन युवा मंडल अनंगपुर के अभिषेक कुमार द्वारा किया गया । अन्य सदस्यों में युवा मंडल सुल्तानपुर के अजय राजपूत, राजकुमार सिंह, सौरभ सिंह सोनू चौहान ने सहयोग किया।
जिला युवा अधिकारी , माय भारत, हरदोई प्रतिमा वर्मा ने बताया कि ब्लॉक क्लस्टर स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कुल 06 ब्लॉकों में कराया जाएगा जिसे स्थानीय युवा मंडल अथवा महिला मंडल के सहयोग से आयोजित कराया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



