बमौरी थाना पुलिस की विशनबाडा में जुए के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, फड़ जमाकर जुआ खेल रहे 11 जुआरी धर दबोचे
नगदी 41500/-रुपये सहित तास की गड्डी जप्त।
गुना (आरएनआई) जिले के बमोरी थाना पुलिस द्वारा बीते रोज थाना क्षेत्र के ग्राम विशनबाडा में जुआ की सूचना पर तत्काल दविश देकर 11 जुआरियों पर कार्यवाही करते हुए 41,500/- रुपये नगदी सहित तास की गड्डी जप्त की गई है ।
गौरतलबहै कि बीते रोज जिले के बमौरी थाना क्षेत्र के ग्राम विशनवाडा में नीम के चबूतरा पर कुछ लोगों के फड़ जमाकर तास पत्तों से रूपयों की हारजीत के दाव लगाकर जुआ खेलते पर दबिश देकर मौके पर जुआ खेल रहे सभी 11 जुआरियों को घेराबंदी कर धर दबोच लिया गया । पूछताछ पर जिनके द्वारा अपने नाम-संजीव पुत्र मुरारीलाल अग्रवाल उम्र 42 साल,-संजू पुत्र बनवारी लाल धाकड़ उम्र 30 साल, सुरेश पुत्र मयूरीलाल धाकड़ उम्र 35 साल,-सतीश पुत्र नारायणलाल धाकड़ उम्र 44 साल,-रिंकू पुत्र जगदीशप्रसाद अग्रवाल उम्र 40 साल,-गौरव पुत्र जगदीशप्रसाद अग्रवाल उम्र 36 साल,-ललित पुत्र बल्देव सोनी उम्र 18 साल,-पप्पू पुत्र रामचरण भार्गव उम्र 60 साल,दिनेश पुत्र रामजीलाल धाकड़ उम्र 35 साल निवासीगण ग्राम विशनबाडा थाना बमोरी,सुनील पुत्र रामप्रसाद धाकड़ उम्र 31 साल निवासी ग्राम जोहरी थाना फतेहगढ़ एवं मुरारी पुत्र बारेलाल सहरिया उम्र 36 साल निवासी बमौरी जिला गुना के होना बताये । पुलिस द्वारा मौके से 41,500/- रूपये नकदी एवं तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर सभी जुआरियों के विरूद्ध बमौरी थाने में अप.क्र. 136/25 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरुद्ध बमौरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, आरक्षक रवि गुर्जर, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक गुलाब सिंह एवं आरक्षक दामोदर की विशेष भूमिका रही है ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



