बंदी किशोरों को गुणवत्ता परक पौष्टिक नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध करायेः जिला जज
हरदोई (आरएनआई) जिला जज राजकुमार सिंह ने आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) रद्वेपुरवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने केयर टेकर को निर्देश दिये कि बंदी किशोरों को गुणवत्ता परक पौष्टिक नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराने उन्हें साबुन, तेल आदि नियमित दें और गर्मी को ध्यान में रखते हुए खराब पंखों को ठीक कराये तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने केयर टेकर को निर्देश दिये कि किशोरों को नियमानुसार हर वस्तु उपलब्ध करायें और उन्हें पढ़ाई के साथ खेल-कूद के लिए भी प्रेरित करें और नियमित सबका स्वास्थ्य परीक्षण करायें। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक प्राधिकरण आदि उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

