नोएडा के निजी अस्पताल में ऑक्सीजन लाइन फटने से मचा हड़कंप, आठ मरीजों की बिगड़ी हालत — सभी को सुरक्षित किया गया
नोएडा (आरएनआई) सेक्टर-66 स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। दोपहर करीब 12 बजे अचानक अस्पताल की ऑक्सीजन लाइन फटने से जोरदार धमाका हुआ और पूरे परिसर में धुआं फैल गया। हादसे से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज, परिजन और स्टाफ सभी घबराकर बाहर की ओर भागने लगे।
लाइन फटने से अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीजों की ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो गई, जिससे आठ मरीजों की हालत बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और मरीजों को एंबुलेंस के जरिए पास के अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सबसे पहले पांच मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, इसके बाद शेष गंभीर मरीजों को भी दूसरे अस्पतालों में भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही फेस-3 थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर स्टेशन फेस-3 से मिली जानकारी के अनुसार, ममूरा स्थित इस निजी अस्पताल में ऑक्सीजन लाइन में लीकेज होने के कारण मामूली ब्लास्ट हुआ था। फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। राहत की बात यह रही कि किसी व्यक्ति के घायल होने या आग लगने की कोई घटना नहीं हुई।
फिलहाल अस्पताल परिसर में स्थिति सामान्य है और सभी मरीजों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें घटना के कारणों की जांच में जुटी हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



