नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन द्वारा संपन्न हुआ त्रेैवार्षिक अधिवेशन व शाखा चुनाव
कछौना/हरदोई (आरएनआई) बालामऊ रेलवे स्टेशन पर बालामऊ शाखा द्वारा त्रेैवार्षिक अधिवेशन व शाखा चुनाव संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालामऊ शाखा के अध्यक्ष अशोक बघेल तथा संचालन सहायक मंडल मंत्री सुहैल खालिद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ए.आई.आर.एफ./एन.आर.एम.यू. के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा का यूनियन के पदाधिकारीयों ने फूलमाला पहनाकर व ढोल नगाड़ों के बीच नारों से स्वागत किया गया।
श्री मिश्रा की उपस्थिति में त्रेैवार्षिक अधिवेशन तथा शाखा का चुनाव भी संपन्न हुआ, साथ ही त्रेैवार्षिक रिपोर्ट भी पेश की गई।
मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सेफ्टी कैडरों को रिक्त अलाउंस, ट्रैक मेंटेनर हेतु एल.डी.सी.ई.ओपन टू ऑल, आठवां वेतन आयोग लागू करने, रनिंग कर्मचारियों को 25% माइलेज बढ़ोतरी, महिला लोको पायलट का अन्य विभागों में समायोजन आदि मांगों को सरकार द्वारा अतिशीघ्र पूरा किया जाए, अन्यथा आरपार की लड़ाई होगी।
चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से शाखा मंत्री सलिल सौरभ श्रीवास्तव, शाखा अध्यक्ष अशोक बघेल, सहायक शाखा मंत्री के लिए मुकेश कुमार सिंह, सोमेंद्र विक्रम सिंह, मुस्तफा अली, उपाध्यक्ष के लिए संजय श्रीवास्तव, राजेश कुमार, मुकेश कुशवाहा, अजय कुमार तथा कोषाध्यक्ष के लिए रविंद्र प्रताप सिंह को चुना गया। साथ ही वर्तमान अध्यक्ष श्री बघेल के आठ माह बाद सेवानिवृत होने पर मुकेश कुमार सिंह को अध्यक्ष तय किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुरादाबाद मंडल के मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी मनोज शर्मा, जोनल सेक्रेटरी एस. यू. साहा, मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, नरेंद्र त्यागी, अजय तिवारी, अमन तिवारी, सौरभ कुमार, मानकेश्वर, शोभित, आनंद, शैलेश, विकास, राजकुमार, रोहित, साहब, सुरेंद्र, पंकज, संजय, सहित लगभग 500 कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



