नेता भी सुरक्षित नहीं!: दिल्ली में नूंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजिया पर हमला, कहासुनी पर स्कूटी से निकाला चाकू

पूर्व अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी और नूंह में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रजिया बानो पर दिल्ली में जानलेना हमला सामने आया है। यह पूरी घटना उत्तम नगर इलाके की बताई जा रही है। बानो ने खुद को हमलावर से बचा लिया।

Jul 21, 2025 - 10:15
 0  189
नेता भी सुरक्षित नहीं!: दिल्ली में नूंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजिया पर हमला, कहासुनी पर स्कूटी से निकाला चाकू

नई दिल्ली/तावड़ू  (आरएनआई)नूंह में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रजिया बानो पर उत्तम नगर में शनिवार को जानलेवा हमला हुआ। यह हमला स्कूटी सवार युवक ने धारदार हथियार से कि। युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

पूर्व अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रजिया ने प्रशिक्षण का उपयोग कर इस हमले से खुद को सुरक्षित रखा। रजिया ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब 7:00 बजे दिल्ली के उत्तम नगर के एक बाजार में किसी निजी कार्य से गई थीं। इसी दौरान स्कूटी पर सवार एक युवक अंकित बताया से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने अपनी स्कूटी की डिग्गी से धारदार हथियार निकाला और रजिया पर हमला करने की कोशिश की। 

रजिया ने अपनी क्षमता से खुद को बचा लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हमलावर को पकड़ लिया। एक व्यक्ति ने हथियार छीनकर अंकित की पिटाई की, जिसके बाद भीड़ ने उसे घेर लिया।

इसके बाद हमलावर को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। रजिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रजिया बानो ने इस घटना के बाद दिल्ली में बीजेपी सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, बीजेपी के राज में दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एक छोटे से विवाद पर बाजार में दिनदहाड़े मुझ पर धारदार हथियार तान दिया गया। 

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि  आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.