धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, झूम उठे भोलेनाथ के भक्त...हेमकुंड साहिब में तीसरी बार गिरी बर्फ
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी होते ही भोलेनाथ के भक्त झूम उठे। वहीं हेमकुंड साहिब में भी यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक तीसरी बार बर्फ गिर चुकी है।
रुद्रप्रयाग (आरएनआई) केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ की सफेद चादर से ढंके मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ियों के अद्भुत दृश्य श्रद्धालु झूम उठे। बर्फबारी होते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भगवान शिव के दर्शनों के लिए धाम पहुंचे हुए हैं। हर-हर महादेव’ के जयकारों की गूंज धाम में सुनाई दे रही है। श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का आनंद लेते हुए वीडियो और फोटो भी लिए।
चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सोमवार से मौसम खराब है। हेमकुंड साहिब में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरु होने के बाद तीसरी बार बर्फबारी हुई। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को बर्फबारी कम हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां दोपहर बाद मौसम बदल रहा है और बर्फबारी हो रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



