देवी मंदिर से घंटा चोरी मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Aug 28, 2025 - 21:18
Aug 28, 2025 - 21:18
 0  54
देवी मंदिर से घंटा चोरी मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

कछौना (हरदोई) (आरएनआई) कोतवाली कछौना के अंतर्गत टिकारी गांव निवासी राम बहादुर सिंह बबलू ने 25.8.2025 को गांव स्थित मां गोवर्धनी देवी मंदिर से घंटे चोरी का मामला अज्ञात चोरों के विरुद्ध पंजीकृत कराया था। 

जिसके बाद उक्त प्रकरण पर हरकत में आई कछौना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य सूत्रों की मदद से पांचवे दिन नीरज पुत्र शिवराज व कल्लू पुत्र सुंदरलाल निवासी जयसिंगापुर थाना टड़ियावा जनपद हरदोई को पांच घंटे व चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश सिंह व शुभम मिश्रा, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, विकास शर्मा, अनुराग यादव उपस्थित रहे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)