थाना पचदेवरा पर चौकीदार संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सुरक्षा उपकरण वितरित

Dec 15, 2025 - 22:44
Dec 15, 2025 - 22:45
 0  297
थाना पचदेवरा पर चौकीदार संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सुरक्षा उपकरण वितरित

हरदोई (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक हरदोई के मार्गदर्शन में थाना पचदेवरा परिसर में सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण द्वारा चौकीदारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना तथा चौकीदारों को पुलिस व्यवस्था से और प्रभावी रूप से जोड़ना रहा।संवाद के दौरान चौकीदारों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान प्राप्त अनुभव साझा किए। उन्होंने क्षेत्र में होने वाली चोरी, आपसी विवाद, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों सहित अन्य अपराधों की जानकारी दी। चौकीदारों द्वारा अपनी समस्याओं, संसाधनों की कमी और कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक ने सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में चौकीदारों को सतर्कता, समय पर सूचना देने और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि चौकीदार ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की पहली कड़ी होते हैं और उनकी सक्रिय भूमिका से अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलती है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरदोई की ओर से चौकीदारों को साइकिल, टॉर्च एवं सीटी वितरित की गईं, जिससे वे रात्रि गश्त, निगरानी एवं सूचना संप्रेषण का कार्य और बेहतर ढंग से कर सकें। कार्यक्रम में महिला चौकीदारों की सहभागिता भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जो ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।

अंत में सभी चौकीदारों से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत थाना पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)