थाना कचनार पुलिस ने किया 50HP अल्टीनेटर चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Aug 30, 2025 - 20:06
Aug 30, 2025 - 20:11
 0  108
थाना कचनार पुलिस ने किया 50HP अल्टीनेटर चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

अशोकनगर (आरएनआई) थाना कचनार ने किया अल्टीनेटर (डायोनेमो) चोर का खुलासा, 04 चोर सहित 50HP अल्टीनेटर एवं घटना में प्रयुक्त प्लेटीना मोटर साईकिल व एक लोडिंग आपे टेक्सी जप्त’’, अशोकनगर अशोकनगर जिले के थाना कचनार अंतर्गत दिनांक 26.08.2025 को फरियादी हरिओम सिंह रघुवंशी पुत्र लल्लीराम सिंह रघुवंशी उम्र 54 साल निवासी ग्राम खेजराहाट थाना कचनार ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि मेरे घर के सामने 50HP अल्टीनेटर (लाईट बनाने का विद्युत उपकरण) रखा था। जिसे दिनांक 23-24.08.2025 की दरमियानी रात को मेरे घर के सामने से कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गये हैं मैंने दिनांक 26.08.25 को अपने घर में लगा सीसीटीव्ही कैमरा देखा तो सीसीटीव्ही फुटेज में चोरी करने वाले 04 अज्ञात व्यक्ति थे जो बजाज प्लेटीना काले नीले रंग की से आये चारों लोग अपना चेहरा तोलिया से ढके हुए थे ये चारों अज्ञात व्यक्ति मेरे घर के सामने रखा 50HP अल्टीनेटर (लाईट बनाने का विद्युत उपकरण) कीमती करीब 45 हजार रूपये को मोटर साईकिल पर रख कर चोरी कर ले गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 185/25 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

उप पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक अशोकनगर विनीत कुमार जैन द्वारा घटना के आरोपियों को पकडने हेतु थाना प्रभारी कचनार को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिसके तारतम्य में घटना में प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे चोरों के हुलिये एवं पहनावे से मुखबिरों को सक्रिय किया गया, जो सूचना तंत्र के परिणाम से दिनांक 30.08.2025 को आरोपीगण 01. राज पुत्र कैलाश अहिरवार निवासी अंबेडकर मोहल्ला अशोकनगर, 02. वीरेन्द्र उर्फ वीरा पुत्र अमरदास कोरी निवासी वाल्मिक मोहल्ला अशोकनगर, 03. मनोहर पुत्र सनमान अहिरवार निवासी शंकर कालोनी अशोकनगर, 04. संजय पुत्र कल्याणसिंह अहिरवार निवासी ग्राम बामोरीकेला थाना बीना जिला सागर हाल रॉयल सिटी कॉलोनी अशोकनगर के कब्जे से चोरी गया 50HP अल्टीनेटर (लाईट बनाने का विद्युत उपकरण), घटना में प्रयुक्त प्लेटीना मोटर साईकिल व एक लॉडिंग आपे टेक्सी को आरोपीगणों से जप्त किया गया आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है एवं आरोपीगणों के पूर्व रिकॉर्ड संबंधित विवेचना जारी रखी गई I 

माल मशरूका बरामदगी उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अशोकनगर विनीत कुमार जैन के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग अशोकनगर विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कचनार उनि0 पूनम सेलर, उनि0 अक्षय कुशवाह, सउनि0 तेज सिंह, सउनि0 विनोद तिवारी, सउनि0 कासिम खान, प्रआर0 दिनेश कुशवाह, प्रआर0 सूरज हर्षाना, प्रआर0 आशीष रघुवंशी, आरक्षक कुलदीप चैहान, आरक्षक राहुल शर्मा, आरक्षक चालक तरूण रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही। 

उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री विनीत कुमार जैन द्वारा उक्त टीम को पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0