जिला भू-गर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक सम्पन्न, रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य करने के निर्देश
हरदोई (आरएनआई) मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में आज जिला भू-गर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद से संबंधित वाणिज्यिक, औद्योगिक, अवसंरचनात्मक तथा भू-गर्भ जल उपयोग से जुड़े आवेदनों की वेब पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में स्थित उद्योगों, होटलों तथा अन्य संस्थानों में जहाँ भी भू-जल दोहन किया जा रहा है, वहाँ रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लागू कराया जाए। साथ ही भू-जल संरक्षण से जुड़े अन्य प्रभावी उपाय भी सुनिश्चित किए जाएँ।
बैठक में भू-गर्भ जल विभाग के अधिशासी अभियंता सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



