जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी 92 शिकायतें
हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु मौके पर ही पंजीकरण कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। आज जनसुनवाई मे 01 व्यक्ति का आयुष्मान बनाया गया। 04 बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। एक व्यक्ति का राशन कार्ड बनाया गया, 02 लोगों को वृद्वावस्था पेशन योजना से जोड़ा गया। 02 बच्चों को स्पांशरशिप योजना का लाभ दिलाया गया तथा एक बच्चें का मौके पर ही दिव्यांग कार्ड बनवाया गया। जन सुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

