जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न, शैक्षिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाएं और बाल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

Jul 30, 2025 - 17:41
Jul 30, 2025 - 17:41
 0  162
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न, शैक्षिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाएं और बाल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ, हरदोई की प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद राशिद द्वारा अतिथियों के हरित पौध भेंट कर स्वागत से हुई। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन और कक्षा 6 की छात्राओं के स्वागत गीत से बैठक की औपचारिक शुरुआत की गई।

जिलाधिकारी ने विद्यालय के आय-व्यय सहित शैक्षणिक प्रगति, लैब सुविधाएं, रिक्त पद, तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय को रीजन स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची प्रस्तुत की जाए।

5 सितंबर तक वोकेशनल लैब का उद्घाटन
डीएम ने निर्देश दिया कि वोकेशनल लैब का उद्घाटन शिक्षक दिवस (5 सितंबर) को सुनिश्चित किया जाए। STEM और अटल टिंकरिंग लैब को अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि ब्लूटूथ से चलने वाली कार, सड़क सुरक्षा प्रोजेक्ट सहित अन्य नवाचार बच्चों से तैयार कराए जाएं।

बच्चों के लिए रेमेडियल क्लास व ‘प्रतिशत सप्ताह’ की शुरुआत के निर्देश
बच्चों की परीक्षा पद्धति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षा की जानकारी ली। उन्होंने 5 सितंबर से ‘प्रतिशत सप्ताह’ के अंतर्गत 2 घंटे की रेमेडियल क्लास शुरू करने के निर्देश दिए।

विद्यांजलि योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई
विद्यालय को विद्यांजलि कार्यक्रम में फाइव स्टार श्रेणी मिलने पर डीएम ने प्रबंधन को बधाई दी। प्राचार्य ने अवगत कराया कि वर्तमान में विद्यालय को UPS, इनवर्टर, सोलर सिस्टम, अलमारी व शिक्षक टेबल की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने तत्काल इनकी आपूर्ति हेतु कार्रवाई के निर्देश दिए।

बाल सुरक्षा और आत्मविश्वास पर विशेष ध्यान
बैठक में चाइल्डलाइन द्वारा "गुड टच-बैड टच" पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई। डीएम ने निर्देशित किया कि कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों को यह फिल्म दिखाई जाए। उन्होंने बॉडी डिस्मॉर्फिया जैसी मानसिक चुनौतियों से बच्चों को उबारने हेतु आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय करने को कहा।

प्रयोगशालाओं का निरीक्षण
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने भौतिक और रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों द्वारा तैयार प्रयोग मॉडलों की सराहना की। मंच संचालन लाइब्रेरियन आदेश ने किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)