चंदेरी बाढ़ पीड़ितों से मिले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा- आपका परिवार आपके साथ खड़ा है
अशोकनगर/चंदेरी (आरएनआई) मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों से केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया और आपदा पीड़ितों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
सिंधिया ने अखाई घाट, शाजापुर, पोरूखेड़ी और अमरोदखेड़ी पहुंचकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि और राहत सामग्री प्रदान की। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा, “आप लोग चिंता न करें, आपका परिवार और आपका मुखिया इस कठिन समय में मजबूती से आपके साथ खड़ा है। हर संभव मदद आप तक पहुंचाई जाएगी।”
केंद्रीय मंत्री के इस दौरे ने बाढ़ प्रभावित परिवारों में उम्मीद की किरण जगाई है। राहत और पुनर्वास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



