ग्रामीण क्षेत्रों में युवक मंगल दल की भूमि पर अधिकांश अवैध कब्जा

Sep 9, 2025 - 18:21
Sep 9, 2025 - 18:28
 0  189
ग्रामीण क्षेत्रों में युवक मंगल दल की भूमि पर अधिकांश अवैध कब्जा

कछौना, हरदोई (आरएनआई) विकासखंड कछौना में युवाओं के खेलकूद मैदानों पर अवैध कब्जा व बदहाली के कारण ग्रामीण क्षेत्र की खेलकूद प्रतिभाएं मायूस है। युवक मंगल दल कागजों पर ही संचालित है। गौसगंज के पी०बी०आर० इंटर कॉलेज में कई वर्ष पूर्व मिनी स्टेडियम स्थापित किया गया था, तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों की खाऊ कमाऊ नीति के चलते वह अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। फुटबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए मिनी स्टेडियम बेमतलब साबित हो रहा है। इसका युवाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद मैदानों को विकसित करने के नाम पर लाखों रुपए का बंदरबाट किये गये है। प्रतिवर्ष युवक मंगल दल को मिलने वाली खेलकूद किट बंदरबांट हो जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में बने खेलकूद मैदानों में कूड़े के ढेर व घास उगी है। स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकांश युवक मंगल दल की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूदम है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। क्षेत्रीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच न मिलने के कारण व प्रशिक्षण के अभाव में खिलाड़ियों की प्रतिभा दब जाती है। शायद ही किसी पार्टी के एजंडे में ग्रामीण क्षेत्र के खेल कूद प्रतिभाओं को आगे ले जाने व बेहतर मंच देने का कोई एजंडा नहीं है। जिसके कारण युवा खिलाड़ी बेहद निराश व मायूस है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)