गुना शहर को स्मार्ट बनाने की तैयारी: दो प्रमुख द्वारों के नाम पर चर्चा, फोरलेन रोड पर स्मार्ट बस स्टॉप और सोलर लाइटिंग की प्लानिंग
गुना (आरएनआई) शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान ग्वालियर में विकसित सफारी प्रोजेक्ट की प्रस्तुति यविदो कंपनी के नितिन मेहता ने दी। उन्होंने बताया ग्वालियर में अनुपयोगी मटेरियल से कैसे एक थीम सफारी तैयार की गई। इस दौरान पहले और बाद के फोटो और एक फीचर फिल्म के जरिए पूरा मॉडल समझाया गया।
बैठक में गुना शहर को सुंदर और स्मार्ट बनाने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। खासकर शहर की फोरलेन रोड के रिडिजाइन को लेकर चर्चा हुई, जिसमें रोड के दोनों तरफ के मार्गों पर पौधरोपण और स्मार्ट बस स्टॉप शामिल हैं। रोड पर वाटर ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान पानी नहीं भरे।
इसके साथ ही ट्रैफिक सिग्नल, क्रॉसिंग और स्मार्ट मोबिलिटी से जुड़ी व्यवस्थाओं को अपग्रेड करने का प्लान भी सामने रखा गया। सड़कों की लाइटिंग अब सोलर सिस्टम से की जाएगी, जिससे बिजली की बचत होगी और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होगा।
कलेक्टर श्री कन्याल ने बैठक के दौरान गुना शहर के दो प्रमुख प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण की योजना साझा की। उन्होंने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों से इन दोनों द्वारों के लिए तीन-तीन नामों का सुझाव देने को कहा, जिससे आने वाले समय में इनका नाम रखा जा सके।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद्र धाकड़, उपाध्यक्ष श्रीमति सारिका लुम्बा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, परियोजना अधिकारी संजय श्रीवास्तव समेत अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



