गुना में एडीजी आशुतोष राय की अध्यक्षता में ग्वालियर जोन स्तरीय एससी-एसटी अपराध समीक्षा बैठक संपन्न

Oct 25, 2025 - 21:43
Oct 25, 2025 - 21:46
 0  297
गुना में एडीजी आशुतोष राय की अध्यक्षता में ग्वालियर जोन स्तरीय एससी-एसटी अपराध समीक्षा बैठक संपन्न

गुना (आरएनआई) अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक (अजाक) पुलिस मुख्यालय भोपाल आशुतोष राय द्वारा आज गुना पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक लेकर ग्‍वालियर जोन के जिला गुना, अशोकनगर एवं शिवपुरी में एससी-एसटी एक्ट से संबंधित विभिन्‍न थानों में दर्ज अपराधों की समीक्षा की गई ।

 बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविन्‍द कुमार सक्सेना, पुलिस अधीक्षक गुना अंकित सोनी,पुलिस अधीक्षक अशोकनगर  राजीव कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौर, पुलिस अधीक्षक अजाक जोन ग्वालियर सत्येंद्र सिंह तोमर शामिल हुए ।

बैठक में एडीजी आशुतोष राय के द्वारा तीनों जिलों के विभिन्न थानों में विगत तीन वर्षों में दर्ज हुए एससी-एसटी एक्ट से संबंधित अपराधों की स्थिति की समीक्षा की गई, इस दौरान जिलेबार लंबित अपराधों, लंबित चालान, लंवित राहत प्रकरणों की समीक्षा कर भविष्य में इन मामलों में और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश प्रदान किए गए । इसके साथ ही प्रकरणों में निष्‍पक्ष विवेचना, दोषियों पर कार्यवाही, पीडितों को त्वरित न्याय व सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया एवं एससी-एसटी एक्‍ट से जुड़े मामलों की उच्‍चाधिकारियों के द्वारा सतत निगरानी एवं थानों में प्राथमिकता से समीक्षा करने तथा एससी-एसटी बाहुल्‍य क्षेत्रों में जनचेतना शिविर लगाकर उन्‍हें उनके विधिक अधिकारों व उनके हित में शासन की विभिन्‍न योजनाओं के संबंध में जागरूक करने के आदेश दिए गए ।  

बैठक मे उपरोक्‍त बरिष्‍ठ अधिकारियों के अलावा अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक गुना मानसिंह ठाकुर, डीएसपी मुख्‍यालय गुना व प्रभारी डीएसपी अजक गुना जमीलउद्दीन सिद्दिकी, डीएसपी अजा‍क शिवपुरी अवनीत शर्मा, सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी गुना विवेक अष्‍ठाना, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे, एसडीओपी चांचौड़ा मनोज कुमार झा, थाना प्रभारी अजाक गुना निरीक्षक ओमप्रकाश राय, थाना प्रभारी अजाक अशोकनगर निरीक्षक बृजमोहन रावत, थाना प्रभारी अजाक शिवपुरी निरीक्षक रणजीत सिंह रघुवंशी आदि अधिकारीगण मौजूद रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0