गुना में अति वर्षा से दृष्टिगत कलेक्टर ने अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश पर लगाया प्रतिबंध

Jul 30, 2025 - 21:06
Jul 30, 2025 - 21:08
 0  1k
गुना में अति वर्षा से दृष्टिगत कलेक्टर ने अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश पर लगाया प्रतिबंध

गुना (आरएनआई) गुना जिले में विगत दिवसों में अत्याधिक वर्षा के फलस्वरूप गुना शहर एवं अन्य नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है एवं आगामी दिवसों में अति वर्षा होने की संभावना है।

उक्‍त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किये गये हैं। साथ ही आगामी आदेश तक अधिकारी/कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0