गांधी-शास्त्री जयंती पर एसपी हरदोई ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान
हरदोई (आरएनआई) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन हरदोई में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा ने की।
एसपी हरदोई ने गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मौजूद समस्त अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन मूल्य सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा हर पुलिसकर्मी के जीवन में मार्गदर्शक सिद्ध हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल को समाज में कानून-व्यवस्था कायम रखने के साथ-साथ जनता की सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर रहना चाहिए। गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा शास्त्री जी की ईमानदारी और सादगी हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय मार्ग दिखाते हैं।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



