केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा पर तंज कसा : पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह

Oct 30, 2023 - 10:39
Oct 30, 2023 - 10:42
 0  729

गुना, (आरएनआई) कांग्रेस विधायक एवं पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने चाचौड़ा विधानसभा के मृगवास क्षेत्र में आज भाजपा प्रत्यासी के पछ में आम सभा के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने बगैर नाम लिए कहा कि भाइयों आज एक केंद्रीय मंत्री को मंत्री मंडल से हटाकर चुनाव लड़ाया जा रहा है। उन्हे प्रचार के लिए भेजा जा रहा है,उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर वे काबिल मंत्री होते तो उन्हे मंत्री मंडल से क्यों हटाया जाता। उन्होंने कहा कि ये उस केबिनेट के सदस्य थे जिन्होंने किसानों के खिलाफ काला कानून बनाया था। उस समय इनकी आवाज किसानों के हित में आवाज नही निकली,ओर में उन किसानों को बधाई देता हूं,जिन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी, तथा उनके सामने केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। ओर केंद्र को काला कानून वापिस लेना पड़ा। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने काला कानून की व्याख्या करते हुए केंद्र सरकार को घेरते हुए मंत्री प्रहलाद को भी घेरा। कहा की काला कानून में जमीन आपकी कंपनी लेकर,लोन लेकर वहां रहती और आपको मजदूर बनादेती। यही काम अंग्रेजो ने किया था और गुलाम बनाया था,यही ये कर रहे हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0