कारगिल विजय दिवस पर एकल ने किया शहीदों को याद कर लगाए पौधे
1999 की विजय भारतीय सेना के साहस और समर्पण का प्रतीक है: श्री जैन।
गुना (आरएनआई) कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर एकल अभियान अंचल गुना द्वारा टेकरी मंदिर स्थित पार्क में कारगिल युद्ध में बलिदान हुए शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ उनकी याद में शनिवार को एकल सचिव विकास जैन नखराली सहित एकल कार्यक्रताओं ने पार्क में फलदार एवं छायादार पौधरोपण कर सहिदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एकल सचिव श्री जैन ने कारगिल विजय दिवस पर कहा कि 1999 की विजय भारतीय सेना के साहस और समर्पण का प्रतीक है, जो सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, मैं मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। यह दिन हमारे जवानों के असाधारण पराक्रम, साहस और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। राष्ट्र के लिए उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर संभाग महिला प्रमुख दीपिका पाटिल, भाग अभियान प्रमुख धर्मवीर गुर्जर, भाग कार्यालय प्रमुख विजय सिंह, अंचल अभियान प्रमुख अर्जुन सिंह, अंचल गतिविधि प्रमुख, पप्पू सिंह नायक, अंचल प्राथमिक शिक्षण प्रमुख प्रद्युम्न सिंह अंचल, रघुवीर सिंह, राकेश, सुल्तान, गजराम, कल्याण सिंह सहित एकल कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। एकल सचिव विकास जैन ने 25 वर्ष पूर्व करगिल युद्ध मे देश के वीर सैनिकों की वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करगिल युद्ध एक बेहद दुर्गम क्षेत्र मे लडा़ गया जहां पाकिस्तानी सैनिक और आतंकवादियों का गठजोड़ सैकड़ों फिट की उंचाई पर बैठा था और हमारे सैनिक नीचे से दुश्मन से लोहा ले रहे थे, विपरीत परिस्थितियों में भी बिना अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार किये हमारे जांबाज सिपाहियों ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया था और अपनी सीमा पर कब्जा किये पाकिस्तानी घुसपैठियों को भागने पर विवश कर दिया था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

