एएनएससीबीएल लोन घोटाला: पूर्व सांसद को ईडी ने किया गिरफ्तार, 500 करोड़ की होगी पूछताछ

अंडमान और निकोबार पुलिस के अपराध एवं आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक अधिकारियों और अन्य के खिलाफ 15 मई 2025 को एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की।

Sep 18, 2025 - 16:01
 0  54
एएनएससीबीएल लोन घोटाला: पूर्व सांसद को ईडी ने किया गिरफ्तार, 500 करोड़ की होगी पूछताछ

नई दिल्ली (आरएनआई) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गुरुवार को एएनएससीबीएल ऋण घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा को कोलकाता लेकर गई। एक अधिकारी ने बताया कि ईडी, कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने बुधवार शाम को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत एएनएससीबीएल (अंडमान और निकोबार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड) के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राय शर्मा, एएनएससीबीएल के पूर्व प्रबंध निदेशक के मुरुगन और पूर्व ऋण अधिकारी के कलैवानन को गिरफ्तार किया था।

पीएमएलए की विशेष अदालत (पीएमएलए) ने उन्हें आठ दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया है। कुलदीप राय शर्मा, मुरुगन और कलैवानन को गुरुवार को ईडी के अधिकारी पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता ले गए। एक वरिष्ठ ईडी अधिकारी ने कहा, 'चिकित्सा परीक्षण के बाद उन्हें साल्ट लेक स्थित हमारे ईडी कार्यालय ले जाया जाएगा। हमारे अधिकारी 15 सितंबर को पोर्ट ब्लेयर गए और कई व्यापारियों और बैंक अधिकारियों के कार्यालयों और घरों पर छापे मारे और तलाशी ली। हमारी जांच जारी है और हम समय आने पर और जानकारी साझा करेंगे।'

अंडमान और निकोबार पुलिस के अपराध एवं आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक अधिकारियों और अन्य के खिलाफ 15 मई 2025 को एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की। जुलाई, 2025 को अपराध एवं आर्थिक अपराध शाखा ने ऋण अनियमितताओं के मामले में पूर्व सांसद और एएनएससीबीएल के पूर्व अध्यक्ष को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सहकारी समितियों के उप-पंजीयक (मुख्यालय) की एक शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई थी। 

31 जुलाई को ईडी ने इस मामले में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में घोटाले के आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की। पिछले दो हफ़्तों में, ईडी ने इस मामले में 10 से ज़्यादा लोगों से पूछताछ की गई है। ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन फर्जी कंपनियों और फर्मों के नाम पर खोले गए 100 से ज्यादा खातों में मंजूर किए गए। ईडी के अनुसार, करीब 230 करोड़ रुपये कथित तौर पर कुलदीप राय शर्मा और उनके करीबी सहयोगियों के फायदे के लिए निकाले गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.