उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश
हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगातार बाढ़ से प्रभावित हो रहे गांवों की स्थिति का शुक्रवार को राज्यमंत्री (उच्च शिक्षा) श्रीमती रजनी तिवारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। ककरघटा, मिठनापुर, खरगपुर आदि गांवों में पहुंचकर उन्होंने पीड़ितों से संवाद किया और उन्हें राहत किट वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में नावों की समुचित व्यवस्था की जाए, चिकित्सा टीमें सतत सक्रिय रहें, मवेशियों के लिए चारा-भूसे की व्यवस्था हो और राहत किट व सहायता राशि का वितरण नियमानुसार सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि सरकार हर बाढ़ प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। निरीक्षण के दौरान केन सोसाइटी के चेयरमैन रंजीत सिंह, ग्राम प्रधान सुमित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

