आपदा प्रभावितों से मिलेंगे प्रधानमंत्री, नुकसान की समीक्षा बैठक कर रहे हैं मोदी
पीएम मोदी विशेष विमान से करीब 1:20 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका राज्यपाल, सीएम और नेता विपक्ष ने स्वागत किया।
शिमला (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। वहीं, मंडी आपदा में माता-पिता को खोने वाली एक साल की नितिका भी अपने रिश्तेदारों के संग एयरपोर्ट पहुंची हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की सीएम सुक्खू समेत अधिकारियों के साथ राज्य में हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक शुरू हो चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गगल एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने उनका स्वागत किया। पूरे एयरपोर्ट को एसपीजी और पुलिस ने घेर कर रखा हुआ है। थ्री टायर सिक्योरिटी है।
प्रधानमंत्री के साथ बैठक के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गगल हवाई अड्डा पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेढ़ बजे के करीब गगल एयरपोर्ट पर लैंड होंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारी बारिश से 5,000 करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष राहत पैकेज की मांग की जाएगी, ताकि आपदा प्रभावितों को समय पर राहत दी जा सके। प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे से बहुत आशाएं हैं। मंगलवार को पीएम जब स्थिति का जायजा लेंगे, तो उन्हें वास्तविक स्थिति का पता लगेगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार सुबह शिमला से धर्मशाला रवाना होंगे। सोमवार को शिमला में सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में आपदा से कई लोग भूमिहीन हुए हैं, ऐसे लोगों को मकान बनाने के लिए एक बीघा जमीन देने के लिए फॉरेस्ट राइट एक्ट में छूट देने का आग्रह किया जाएगा। इन सब मांगों को लेकर राज्य सरकार ने एक मेमोरेंडम भी तैयार किया है। मैदानी राज्यों के नियम हिल स्टेट पर लागू नहीं होने चाहिए। मैदानी इलाकों में एक किमी सड़क बनाने को 75 हजार मिलते हैं। हिमाचल में 75 हजार में 10 मीटर सड़क भी नहीं बनती। इन नियमों को भी बदलने की मांग की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में कई भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हुई हैं, जिससे जनजीवन और बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जबकि पंजाब मानसून की बारिश के कारण आई भारी बाढ़ से जूझ रहा है। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य प्रमुख मंत्रियों और सांसदों के साथ 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव में पहले मतदाता के रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एनडीए के सीपी राधाकृष्णन संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना शाम को होनी है। यह चुनाव जगदीप धनखड़ द्वारा 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के 50 दिन बाद हो रहा है।
मंगलवार को 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डालने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए रवाना हुए। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि बाढ़ और भूस्खलन के बाद की स्थिति की समीक्षा करने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हो रहा हूं। भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



