आज चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पेची ने क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

Dec 9, 2025 - 22:05
Dec 9, 2025 - 22:06
 0  27
आज चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पेची ने क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

चाचौड़ा/गुना (आरएनआई) जिसमें ग्राम पंचायत नेत्याखेड़ी अंतर्गत ग्राम नेत्याखेडी में सी.सी. निर्माण (लागत 20 लाख रुपए), ग्राम गोन्यावेह में सी.सी. निर्माण (लागत 15 लाख रुपए), ग्राम पंचायत कनकनहेरू में सी.सी. निर्माण (लागत 18 लाख रुपए) एवं सामुदायिक भवन निर्माण (लागत 25 लाख रुपए) एवं ग्राम पंचायत सोनाहेडा अंतर्गत ग्राम सींगापुरा में सी.सी. निर्माण (लागत 10 लाख रुपए) और सामुदायिक भवन निर्माण (लागत 25 लाख रुपए) सम्मिलित है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक श्रीमती प्रियंका पेची ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभों के बारे में बताया। साथ ही अंतिम छोर के हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने की बात कही। ग्रामीणों के बीच पहुंच विधायक ने उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया।

 इस दौरान मंडल अध्यक्ष चाचौड़ा प्रदुमन मीना, जिलामंत्री श्रीकृष्ण सोनी, जिला मंत्री श्रीमती कुसुमलता कुशवाह, मंडल उपाध्यक्ष कोमलचंद जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता  राजेश खंडेलवाल,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदुमन मीना (कीताखेडी), वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल मीना, बहादुर मीना, मंडल उपाध्यक्ष सीताराम गुर्जर, आईटी सेल प्रभारी सुनील मीणा, मंडल महामंत्री संतोष मीना, वरिष्ठ कार्यकर्ता  कृपाल गुर्जर, विधायक प्रतिनिधि नंदकिशोर सैनी, विधायक प्रतिनिधि सुरेश प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि सर्वज्ञ जैन,सूरज पालीवाल,ओमबली शर्मा, मंडल महामंत्री गौरव चौकसे, मंडल महामंत्री शानू खटीक सहित युवा, वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0