आगामी त्यौहारों के मद्देनजर मिलावटखोर हुए सक्रिय
कछौना, हरदोई (आरएनआई) आगामी दीपावली के त्यौहारों के कारण मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं। खाद्य वस्तुओं की विशेष मांग है, जिसका फायदा मिलावट खोर खाद्य वस्तुओं जैसे पनीर, सरसों का तेल, मिठाईयां, सोहन पापड़ी में धड़ल्ले से मिलावट कर रहे हैं। अत्यधिक आर्थिक फायदा उठाने के साथ मानव के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसमें खाद्य विभाग का संरक्षण प्राप्त होता है। कोई अनहोनी घटना पर प्रशासन जाग जाता है। बाकी दिनों में एक सिस्टम के तहत व्यवस्था चलती रहती है। कछौना बाजार में मिलावटी दूध, पनीर, सरसों का तेल, धड़ल्ले से बिक रहा है। दुकानदार मानकों को ताख पर रखकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। मिलावट की खाद्य सामग्री खाने से आमजनमानस बीमारियों का शिकार हो रहे है। दूध में मिलावट खोर सिंथेटिक दूध तैयार कर जहर बना रहे हैं। यहां तक दूध का अधिक उत्पादकता के लिए कई तरह के स्टेरयड व हार्मोन इंजेक्शन ऑक्सीटोसिन दिए जा रहे हैं। त्यौहारों के मद्देनजर मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं। खाद्य पदार्थ की खरीद के लिए विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। क्योंकि जरा सी चूक सेहत बिगाड़ सकती है। त्यौहारों पर खाद्य पदार्थ दूध पनीर खोया की मांग कई गुना बढ़ जाती है।
रिपोर्ट - पी०डी० गुप्ता
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



