अफगानिस्तान से बुर्के में छिपकर भागा था ओसामा बिन लादेन, पूर्व सीआईए अधिकारी का चौंकाने वाला खुलासा
वॉशिंगटन (आरएनआई): अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व अधिकारी जॉन किरियाकू ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अल-कायदा के संस्थापक और अमेरिका के सबसे वांछित आतंकी रहे ओसामा बिन लादेन अफगानिस्तान की तोरा-बोरा पहाड़ियों से महिला के वेश में बुर्का पहनकर पाकिस्तान भागने में सफल रहे थे।
किरियाकू ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के कमांडर का अनुवादक वास्तव में अल-कायदा का ऑपरेटिव था। जब लादेन घिर गए थे, तो उसी अनुवादक के जरिए उन्हें पहाड़ियों से सुरक्षित बाहर निकलने का आदेश दिया गया था। इस बीच अल-कायदा ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और आत्मसमर्पण के लिए सुबह तक का समय मांगा। लेकिन लादेन अंधेरे का फायदा उठाकर महिला के वेश में छिपकर वहां से भागने में सफल रहे और पाकिस्तान पहुँच गए।
पूर्व सीआईए अधिकारी ने बताया कि जब दिन निकल गया, तो तोरा-बोरा की पहाड़ियों में कोई नहीं था और सभी आतंकवादी भाग चुके थे। इसके बाद अमेरिकी सेना ने अपनी कार्रवाई पाकिस्तान में जारी रखने का निर्णय लिया। अंततः साल 2011 में अमेरिका ने पाकिस्तान के एबटाबाद में ऑपरेशन चलाकर ओसामा बिन लादेन को ढेर कर दिया।
इसके अलावा किरियाकू ने यह भी दावा किया कि साल 2002 में जब वे पाकिस्तान में सीआईए के आतंक रोधी ऑपरेशंस के प्रमुख थे, तब उन्हें औपचारिक रूप से बताया गया कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का नियंत्रण पेंटागन के पास है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने डर के चलते यह नियंत्रण अमेरिका को सौंप दिया था। हालांकि, पिछले दो दशकों में पाकिस्तानी सेना ने इसे सिरे से नकारा है। किरियाकू ने चेतावनी दी कि यदि अब पाकिस्तानी सेना के पास परमाणु हथियारों का नियंत्रण है, तो यह वैश्विक सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



