अपर कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान 248 प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

Dec 17, 2024 - 18:52
Dec 17, 2024 - 18:52
 0  1.1k
अपर कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान 248 प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्ट्रेट में आयोजित जन-सुनवाई में इस बार 248 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। अपर कलेक्टर  अखिलेश जैन, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिल पंचायत विशाल सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण करने के निर्देश दिये। 

     जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 248 आवेदनों में से 93 दर्ज किए गए। शेष आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। जन-सुनवाई में राजस्व, पुलिस, पंचायत, नगरपालिका कृषि, बैंक, लोक निर्माण एवं जल संसाधन विभाग इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। अपर कलेक्‍टर द्वारा सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0